पुलिस कमिश्नर भी रह गए सन्न, जब महिला ने खोला सिपाही की अश्लील हरकतों का चिट्ठा; दर्ज हुआ केस

लोकसभा चुनाव ड्यूटी में गाजियाबाद जाकर थाना पिनाहट के सिपाही ने एक महिला से दोस्ती की। आरोप है कि उसे होटल में ले जाकर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। ब्लैकमेल कर बुलाने लगा। विरोध पर पिटाई भी की। बाद में वीडियो और फोटो पति सहित अन्य लोगों को भेजकर वायरल कर दिए। पुलिस आयुक्त के आदेश पर महिला थाने में सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

गाजियाबाद की है पीड़िता 

पीड़ित महिला गाजियाबाद की है। पुलिस आयुक्त से शिकायत में महिला ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान सिपाही सूरज चौधरी से मुलाकात हुई थी। उसने बातचीत के बहाने कोल्ड ड्रिंक में नशे का पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसे एक होटल में ले गया। मोबाइल से अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए।
ब्लैकमेल करने लगा सिपाही
इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। उसे दोबारा मिलने के लिए बुलाया। विरोध करने पर सिपाही ने सड़क पर पिटाई की। वीडियो और फोटो वायरल कर दिया। उसके पति और ऑफिस के लोगों के मोबाइल पर भी भेज दिए। आरोपी ने कई बार ऐसा किया। सिपाही की जान पहचान क्राइम ब्रांच गाजियाबाद में भी है। उनकी मदद से उसने काॅल डिटेल निकलवा ली है। परेशान कर रहा है।
पीड़िता ने की कार्रवाई की मांग
गाजियाबाद से आगरा आकर महिला ने कार्रवाई की मांग की। महिला थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मामले में साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post घर के आंगन में प्रेम का प्रतीक है यह पौधा लाता है सुख समृद्धि, चर्मरोगों में है फायदेमंद
Next post आफत में बांग्लादेशी हिंदुओं की जान! मुस्लिम कट्टरपंथी दे रहे धमकी- ‘छोड़ो नौकरी वरना मार डालेंगे’