‘दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड रखो’ च्वाइस तुम्हारी है, इंदौर में आखिर लड़कियों ने क्यों की ये डिमांड, हैरत में पड़े लोग

इंदौरः मध्य प्रदेश की मिनी मुंबई कहे जाने वाला शहर इंदौर में कुछ दिनों पहले एक लड़की का ब्रा पहनकर घूमने का वीडियो वायरल हुआ था। ये मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शहर से एक बार फिर कथित रुप से अनोखी रैली निकालने का वीडियो सामने आया है। रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

दरअसल इस वीडियो में युवतियां शहर में सड़कों पर अपने चेहरे पर दाढ़ी लिए और हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करती नजर आ रही है। इतना ही होता तो ठीक लेकिन इन तख्तियों में लिखा है ‘दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड रखों’ च्वाइस तुम्हारी है के नारे लगा रही है। हालांकि ये वीडियो प्रमोशनल इंवेट का हिस्सा बताया जा रहा है।

 

सुर्खियां बटोर रही लड़कियों की रैली

इंदौर में युवतियों की कथित अनोखी रैली सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस रैली में युवतियां अपने चेहरे पर दाढ़ी और हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करती नजर आ रही हैं। वे सड़कों नारे लगा रही है कि ‘दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड रखों, च्वाइस तुम्हारी है।’ लड़कियों के हाथ में अलग-अलग तख्तियां हैं, जिन पर मजेदार संदेश लिखे गए हैं।

तख्तियों के मैसेज देख लोग हुए हैरान

लड़कियों के हाथों की एक तख्ती पर लिखा है, ‘No Clean Shave No Love’वहीं दूसरी पर ‘दाढ़ी हटाओ प्यार बचाओ, और एक और तख्ती पर लिखा है ‘दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड रखो, Choice तुम्हारी’। हालांकि इस रैली का असली मकसद क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। यह भी कहा जा रहा है की ये किसी कंपनी का प्रमोशनल इंवेट का हिस्सा है। हालांकि इंदौर में लड़कियों की इस तरह की रैली को देखकर वहां से गुजर रहे लोग हैरान हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बहराइच के महसी-महराजगंज हिंसा के बाद अब्दुल हमीद के घर पर बुलडोजर की तैयारी, PWD ने तीन दिन का समय दिया
Next post बहराइच हिंसा: 26 और आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल, पहले गिरफ्तार पांच रिमांड पर लिए गए