योगी आदित्यनाथ ने यूपी के अधिकारियों को त्योहार की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए, बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने वाले बचेंगे नहीं….मुख्यमंत्री

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा त्योहारों पर सुरक्षा प्रबंध को लेकर दो बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों को दिशा-निर्देश देने के बावजूद गोरखपुर जोन के कुछ जिलों में प्रतिमा विसर्जन के दौरान माहौल बिगड़ गया। बहराइच में प्रतिमा विसर्जन के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा में चार युवकों को गोली लगने की घटना हुई, जिसमें एक युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। डीजीपी मुख्यालय ने हालात पर काबू पाने के लिए दो कंपनी पीएसी बहराइच भेजी गई है। इसके अलावा आसपास के जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि हिंसा में एक युवक की मौत के बाद कुछ जगहों पर आगजनी हुई है। हालात पर काबू पाने के लिए एडीजी जोन गोरखपुर केएस प्रताप कुमार और डीआईजी रेंज देवीपाटन अमरेंद्र प्रताप सिंह को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि गोंडा और बलरामपुर में छिटपुट घटनाएं हुई थीं, हालांकि दाेनों जगहों पर स्थिति नियंत्रण में है।

मुख्यमंत्री का अधिकारियों को निर्देश, उपद्रवियों की पहचान कर कठोरतम कार्रवाई करें…
*जारी रहे प्रतिमा विसर्जन, धार्मिक संगठनों से संवाद कर समय से कराएं प्रतिमा विसर्जन….मुख्यमंत्री
सभी को सुरक्षा की गारंटी, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहें,जिनकी लापरवाही से घटी घटना, उन्हें भी करें चिन्हित, होगी कार्रवाई….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बहराइच में दुर्गा विसर्जन के दौरान फायरिंग-पत्थरबाजी, युवक की मौत:विरोध में हिंसा, अस्पताल जलाया, गाड़ियों के शोरूम भी फूंके; इंटरनेट बंद
Next post गाजियाबाद: डासना मंदिर पर महापंचायत के लिए जा रहे लोगों ने तोड़े बैरिकेड्स, पुलिस ने खदेड़ा