एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी मुंबई के सबसे चर्चित आयोजनों में एक है। इसमें नेताओं के साथ बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां शामिल होती हैं।

बाबा सिद्दीकी की मौत की खबर सुनते ही एक्टर संजय दत्त, सलमान खान, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा लीलावती अस्पताल पहुंचे, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में जहां शिल्पा शेट्टी रोती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, सलमान इमोशनल दिख रहे हैं।
फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस शिल्पा
वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद रो रही हैं। वीडियो में शिल्पा हॉस्पिटल के बाहर बिलख-बिलखकर रोती हुई दिख रही हैं। वहीं, उनके पति राज कुंद्रा उन्हें संभाल रहे हैं।

जघन्य अपराध करने वालों को ना छोड़ा जाए- रितेश
एक्टर रितेश देशमुख ने एक्स पर लिखा कि बाबा सिद्दीकी जी के दुखद निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी और सदमे में हूं। मेरी संवेदवाएं पूरे परिवार के साथ हैं। भगवान उन्हें इस कठिन समय का सामना करने की शक्ति दें। इस जघन्य अपराध करने वालों को कटघरे में लाया जाना चाहिए।