छह महीने में रामलला के दर्शन करने पहुंचे 11 करोड़ श्रद्धालु, 10.36 लाख विदेशी पर्यटकों ने भी किया पसंद

अयोध्या। श्री रामलला के दर्शन करने के लिए जनवरी से जून माह के बीच में करीब 11 करोड़ श्रद्धालुओं ने अयोध्या का भ्रमण किया है। पर्यटन विभाग ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने आए पर्यटकों की संख्या जारी की है। इसके अनुसार प्रदेश में 32.98 करोड़ पर्यटकों की आमद हुई है, जबकि बीते वर्ष इन्हीं छह माह में 19.60 करोड़ पर्यटक आए थे।

यानी बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष छह माह में 13.38 करोड़ अधिक पर्यटक आए हैं। इनमें 32.87 करोड़ घरेलू और 10.36 लाख विदेशी पर्यटक शामिल हैं। विदेशी पर्यटकों ने आगरा व वाराणसी को सबसे ज्यादा पसंद किया है। आगरा में सर्वाधिक 7.03 व वाराणसी में 1.33 लाख पर्यटकों ने भ्रमण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय महाधिवेशन में CM साय हुए शामिल, समाज के लिए 5 एकड़ भूमि आबंटित करने की घोषणा
Next post कहां-कहां रुकेगी दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें रूट, टाइमिंग, फीचर्स सब कुछ