विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पुलिस ने विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 3 लाख रुपये नगद, 225 पासपोर्ट, 225 पासपोर्ट, सैकड़ों बीजा, 20 फर्जी मुहर, और 22 सिम कार्ड बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज कुमार यादव, पीताम्बर, राजेश कुमार, विकास कुमार यादव, नितीश कुमार, संजय कुमार यादव, मिथिलेश कुमार यादव, और विनय कुमार यादव शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, यह गैंग लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था। वे लोगों से मोटी रकम वसूलते थे और उन्हें फर्जी दस्तावेज देते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ट्रैक्टर चालक की पिटाई करने वाली महिला तहसीलदार सस्पेंड, रोड पर साइड नहीं मिलने पर मैडम को आ गया था गुस्सा
Next post बचाती रही मां,पीटते रहे डॉक्टर, Video Viral…