दुल्हन ने दूल्हे को पहुंचाया पुलिस के पास, फटी रह गई सबकी आंखें

यूपी के शाहजहांपुर में बारात न लाने पर दुल्हन ने दूल्हे को बहाने से शुक्रवार की सुबह रिश्तेदारों के साथ बुलाया और पुलिस से पकड़ा दिया। दिनभर यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। बता दें कि निगोही की रहने वाली लड़की की शादी जलालाबाद के एक लड़के के साथ तय थी। गुरुवार को लड़की की बारात आनी थी। लड़की के घरवालों ने शादी की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली थीं। मेहमान भी आ गए थे। रात नौ बजे तक जब बारात नहीं आई – तब लड़की के परिजनों ने लड़के के घरवालों से संपर्क किया, लेकिन उनका फोन नहीं लग रहा था। बारात में आए मेहमानों को लौटना पड़ा।

उधर, लड़के के घर एटा से उसकी प्रेमिका पहुंच गई थी और उससे शादी की जिद करने लगी थी। जिस कारण बारात नहीं पहुंच सकी। इसलिए लड़के के घरवाले लड़की के घरवालों का फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पूरी रात गुजरने के बाद शुक्रवार सुबह चार बजे लड़की ने लड़के को फोन किया। कहा कि हम बारात कर लेंगे। कुछ रिश्तेदारों को लेकर घर आ जाओ। इसके बाद लड़का रिश्तेदारों के साथ लड़की के घर पहुंचा।

लड़की ने दूल्हे और उसके साथ आए अन्य रिश्तेदारों को अपने चाचा के घर रूकवाया, फिर पुलिस को सूचना दी और उसे पकड़वा दिया। फिर दिनभर दोनों पक्षों में बात चलती रही। देर शाम पुलिस ने चालान कर लड़के को छोड़ दिया। पुलिस ने लड़के से कहा कि जब भी बुलाया जाए। थाने आ जाना। बताया जा रहा है कि लड़की का कहना है कि अब शादी हम इसी लड़के से करेंगे। दोनों पक्षों के बीच इसको लेकर बातचीत की जानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सब इंस्पेक्टर ने खाया जहर, सहकर्मियों के उत्पीड़न से था परेशान,इलाज के दौरान मौत
Next post बेबीलोन होटल हत्याकांड का खुलासा, ब्वॉयफ्रेंड ने किया था हत्या, ऐसे हुआ खुलासा