आम पर पेशाब छिड़कने का आरोप लगाकर मेरठ में वकीलों ने फल विक्रेता को पीटा

आम पर पेशाब छिड़कने का आरोप लगाकर मेरठ में वकीलों ने फल विक्रेता को पीटा

मेरठ। आम बेच रहे फल विक्रेता को वकीलों ने पिटाई कर दी। उसपर आम पर पेशाब छिड़कने का आरोप लगाया है। इस दौरान फल विक्रेता माफी मांगता व अपने जमीन पर पड़े आम को उठाता दिखाई दे रहा है। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहु प्रसारित हो रहा है।

प्रसारित वीडियो में कचहरी में मुस्लिम समुदाय का अधेड़ व्यक्ति आम बेचता दिख रहा है। वहां अधिवक्ता की ड्रेस में खड़े कुछ व्यक्ति उसपर आम पर मूत्र छिड़कने का आरोप लगा रहे हैं। एक व्यक्ति की ओर इशारा कर वह कह रहे हैं, इसने आम विक्रेता को ऐसा करते देखा है।

आम विक्रेता के सारे आम जमीन पर पड़े हैं और वह हाथ जोड़कर उन्हें समेटने के साथ ही वीडियो बना रहे युवक से ऐसा नहीं करने को कह रहा है। हालांकि, हमारा न्यूज़ चैनल ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि वीडियो कचहरी में पोस्ट आफिस के पास का है।

फल विक्रेता घटना के बाद अपना ठेला लेकर चला गया। उसने पुलिस या किसी अन्य से कोई शिकायत नहीं की है। मौके पर जाकर जानकारी की तो लोगों ने आम पर मूत्र छिड़कने के आरोप लगाए। इसका प्रमाण या कोई वीडियो मांगी तो किसी ने नहीं दी। प्रसारित वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न मोदी डरने वाला है, न ये सरकार गिरने वाली है: PM नरेंद्र मोदी की ललकार Previous post न मोदी डरने वाला है, न ये सरकार गिरने वाली है: PM नरेंद्र मोदी की ललकार
सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 130 से ज्यादा लोगों की मौत, CM योगी ने किया मुआवजे का एलान Next post सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 130 से ज्यादा लोगों की मौत, CM योगी ने किया मुआवजे का एलान