शाम तक मेरे पास आजा… नहीं तो घर की महिलाओं को भी उठा लाउंगा… दरोगा का ऑडियो वायरल

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दरोगा का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें दरोगा फोन पर एक युवक को धमकी दे रहा है। कहता है कि तू बहुत समझदार बन रहा है। शाम तक मेरे पास चौकी पर आजा, अगर मेरी जांच लेट हुई तो घर आ जाऊंगा। मौके पर जो मिलेगा उसे उठाकर ले आऊंगा। पत्नी व महिलाओं को भी ले जाऊंगा। मामले में डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने जांच के आदेश दिए हैं।

ऑडियो एत्माद्दौला थाने के एक दरोगा का बताया जा रहा है। रामबाग निवासी सरोज कुशवाह ने बताया कि सास ने उन्हें घर से निकाल दिया। इस पर उन्होंने सास के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत की थी। अपना सामान वापस लेने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। बाद में सास ने भी उनके खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया। आरोप है कि दरोगा वैभव सिंह दूसरे पक्ष से मिल गए। वह पति को फोन करके धमकाकर अपने पास बुला रहे हैं।

राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। दरोगा ने पति को फोन किया था। मगर, वह जा नहीं सके थे। इसके बाद दरोगा ने महिलाओं सहित घर से सभी को उठाकर ले जाने की धमकी दी। आरोप है कि दरोगा ने पहले सामान वापस दिलाने का भरोसा दिलाया। इस पर दरोगा ने उनके पति से जैसा कहा उसने वही किया। अब वह दूसरे पक्ष से मिल गए हैं। उनके कहने पर धमकी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ग्रीन बेल्ट हेतु आरक्षित भूमि से अतिक्रमण हटाया – निगम भिलाई का दल,
Next post देश में धड़ल्लेे से बिक रहे हैं नकली हॉलमार्क वाले गहने