मुसलमान पशुओं की कुर्बानी के फोटो सोशल मीडिया पर नहीं डाले – मौलाना अरशद मदनी

सहारनपुर। देवबंदी मसलक के सामाजिक और धार्मिक संगठन जमीयत उलमाए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दारूल उलूम  देवबंद के सदर मुदर्रिस मौलाना अरशद मदनी ने आज देश के मुसलमानों से अपील की कि वे कुर्बानी का पर्व ईद-उल-जुहा अवश्य मनाएं और धार्मिक जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए कानूनी रूप से वैध पशुओं की कुर्बानी दें लेकिन इस बात का कड़ाई से पालन करें कि पशुओं की कुर्बानी के फोटो किसी भी कीमत पर सोशल मीडिया पर ना डालें। सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं की कुर्बानी ना की जाए।

दूसरे धर्म के अनुयायियों की भावनाओं का ध्यान रखा जाए। किसी भी कीमत पर गौवंश की कुर्बानी ना की जाए। दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलों के प्रशासनिक अफसरों को निर्देशित किया है कि 17 जून को होने वाले ईद-उल-जुहा पर्व पर वे पूरी तरह से सतर्क रहें।

कानून व्यवस्था बनाए रखें। कहीं भी शांति भंग ना होने दें और यदि असामाजिक तत्व गैर कानूनी काम करते हैं या फिर स्थिति को खराब करते हैं तो सख्ती से निपटा जाए। इस संबंध में एडीजी मेरठ जोन डीके ठाकुर ने भी सहारनपुर में पुलिस अफसरों की बैठक ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post CBI की CG के कई जिलों में रेड़ : करोड़ों रुपए के दस्तावेज किए जब्त
छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी Next post छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी