चौथा फेरा शुरू होते ही दुल्हन ने शादी से किया इनकार, वापस लौटी बारात

दुल्हन के प्रेम चक्कर का पता चलने से दूल्हा ने शादी से किया इंकार

दिल्ली : -दिल्ली से बारात लेकर दुल्हन लेने जेवर पहुंचे दूल्हे को नाटकीय घटनाक्रम के बाद बिना दुल्हन के ही बारात लेकर वापस दिल्ली लौटना पड़ा। दुल्हन ने प्रेमी के चक्कर में शादी करने से इनकार कर दिया। परिजनों ने पहले ही प्रेमी से बारात में विघ्न डालने की आशंका जताई थी, जिसके बाद बारात आने से पहले ही पुलिस प्रेमी को अपने साथ कोतवाली ले गई थी। बुजुर्गों के समझाने के बाद दुल्हन शादी के लिए तैयार भी हुई, लेकिन तब तक दूल्हा पक्ष के लोगो ने शादी से इनकार कर दिया।

मूल रूप से अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति पिछले पांच साल से जेवर कस्बे में ही मजदूरी का काम करता है। परिवार की स्थिति ठीक नहीं होने पर उसने कस्बे के कुछ लोगों से बेटी की शादी में मदद करने को कहा। इसके बाद वेदप्रकाश गर्ग और उनके साथियों ने शादी में मदद की। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो गईं। शुक्रवार दोपहर बारात भी देवी मंदिर पर पहुंच गई। खाना खाने के बाद जब शादी की बात आई तो दुल्हन ने शाहदरा क्षेत्र से बारात लेकर आये दूल्हे के साथ शादी करने से मना कर दिया।

दुल्हन और दूल्हे के परिजनों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन ने किसी की बात नहीं मानी। कुछ देर बाद दुल्हन को पता चला कि उसके प्रेमी को पुलिस थाने ले जा चुकी है। कुछ बुजुर्गों ने भी उसे समझाया तो दुल्हन ने शादी के लिए हां कह दी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। दूल्हा और उसके परिजनों ने प्रेमी की जानकारी होने पर दुल्हन से शादी करने से साफ मना कर दिया।

जेवर कोतवाली निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दुल्हन के परिजनों ने प्रेमी पर बारात में उपद्रव करने की आशंका जताई थी, जिसके बाद उसे सुबह ही पुलिस ने घर से लाकर थाने पर बिठा लिया था। दुल्हन ने दिल्ली से आए दूल्हे के साथ शादी करने से मना कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दुबई में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी में डूबे वाहन Previous post दुबई में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी में डूबे वाहन
Next post इन जनजाति के लोग मेहमानों को खुश करने के लिए देते है अपनी बीवी, मेहमानों के साथ संबंध बनाकर स्वागत करती है महिलाएं