बीवी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या, घर में लगे CCTV के हटते ही वारदात

बीवी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या, घर में लगे CCTV के हटते ही वारदात

पूर्णिया: एक पत्नी ने अपने हाथों से अपना सुहाग उजाड़ दिया। पत्नी ने अपने पति की हत्या प्रेमी के साथ मिलकर कर दी। बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लिया है। घटना के बाबत मृतक हार्डवेयर व्यवसायी प्रदीप मेहता के मामा ने कहा कि प्रदीप की पत्नी सितम सिंह का नितेश नाम के शख्स के साथ अवैध संबंध था। इसी वजह से उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रॉड से पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि प्रदीप को अपनी पत्नी सितम सिंह पर पहले से ही शक था। लेकिन जब भी पति बोलता तो उल्टे पत्नी उसे झगड़ा करने लग जाती थी। इसको लेकर पति ने घर में सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया था। बाद में पत्नी ने उसे भी हटवा दिया। शुक्रवार की रात प्रदीप की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना मिलते ही मधुबनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और नौकरानी के फर्द बयान पर पत्नी को हिरासत में ले लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दूल्‍हा नहीं आया तो भाई-बहन के करा दिए फेरे, राज खुलते ही दुल्‍हन के घर को दौड़े अफसर Previous post दूल्‍हा नहीं आया तो भाई-बहन के करा दिए फेरे, राज खुलते ही दुल्‍हन के घर को दौड़े अफसर
Next post कोयला और शराब घोटाला के आरोपितों को दी जा रही थी VIP सुविधा, DIG समेत छह अधिकारियों पर हुई कार्रवाई