नई नवेली दुल्हनिया भाभी को गिफ्ट में देवर ने देशी कट्टा दिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

नई नवेली दुल्हनिया भाभी को गिफ्ट में देवर ने देशी कट्टा दिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

यूं तो आपने शादी के बाद ससुराल आई नई दुल्हन को ससुराल वालों के द्वारा अलग-अलग तोहफे देते देखा और सुना जरूर होगा। लेकिन आज हम आपको ऐसी तस्वीरें दिखलाने जा रहे हैं, जहां एक दुल्हन को उसके ससुराल में देवर ने एक देसी कट्टा गिफ्ट में दिया।

इतना ही नहीं देवर और भाभी ने देसी कट्टे के साथ फोटो भी खिंचवाई और देवर ने उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी चिपका दिया। कुछ नया करने की ललक ने इस युवक यानी दुल्हन के देवर को कानूनी पचड़े में फंसा दिया। मामला जैसे ही सुर्खियों में आया तो पुलिस एक्टिव हो गई।

वाक्या छतरपुर जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कतरवारा गांव का है। लिहाजा, पुलिस अधीक्षक ने सिविल लाइन थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हथियार सहित गिरफ्तार करते हुए आईपीसी की धारा-25/27 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हम सब का एक ही सपना सुघ्घर छत्तीसगढ़ और सुघ्घर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा हो अपना — ललित चंद्राकर
दूल्हा के अरमानों पर फिर पानी,दुल्हन का देर रात तक का करता रहा इंतेजार,फिर हुआ हंगामा Next post दूल्हा के अरमानों पर फिरा पानी,दुल्हन का देर रात तक का करता रहा इंतेजार