वैलेंटाइन

वैलेंटाइन मानते लड़की लड़का को माँ ने दी दनादन

14 फरवरी यानी कल देशभर में वैलेंटाइन मनाया गया। कुछ लोग इस दिन को सेलिब्रेट नहीं करते हैं तो वहीं कुछ कपल इसे बड़े अच्छे से सेलिब्रेट करते हैं। अब वैलेंटाइन खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर वैलेंटाइन डे के नतीजे बताकर कई वीडियो को शेयर किया जा रहा है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक लड़का वैलेंटाइन डे मनाते हुए पकड़ा गया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की छत पर खड़ी है और उसकी मम्मी किसी को ढूंढ रही हैं। कुछ देर बाद लड़की की मम्मी वहां छिपे एक लड़के को पकड़ लेती हैं और फिर उसकी पिटाई शुरू कर देती हैं। लड़का वहां से भाग जाता है। इसके बाद लड़की की बारी आती है। उसकी मम्मी चप्पल से उसकी भी पिटाई करती हैं। आप वीडियो को ध्यान से सुनेंगे तो पता चलेगा कि जो शख्स इसे रिकॉर्ड कर रहा है, वो पूरे वीडियो में कमेंट्री कर रहा है।

https://twitter.com/HasnaZaruriHai/status/1757717067006877977?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1757717067006877977%7Ctwgr%5E5776af34a3601ec74bc36ab10da4f9bdedbe97d9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Fviral%2Fnews%2Fgirl-caught-by-her-mother-while-celebrating-valentine-day-with-her-boyfriend-video-going-viral-2024-02-15-1023831

लोगों ने भी दिए अपने रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 56 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘वैलेंटाइन डे मनाते हुए पकड़ा गया बेचारा।’ वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये वीडियो बनाने वाला तो मेरी तरह लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- सिंगल लोग जग्गा जासूस बनकर घूम रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- खतरनाक बदला। वहीं एक यूजर ने लिखा- वैलेंटाइन डे के रुझान आने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कुचला Previous post ट्यूशन पढने जा रहे छात्रा को हाईवा ने कुचला, भीड़ ने चालक को पीटा
सोया का साग Next post अनिद्रा और डिप्रेशन को छूमंतर कर देगा सोया का साग, जानें इसके फायदे