खनिज माफियाओं पर लगातार हो रही कारवाई, एक डंपर को किया गया सीज

कौशाम्बी: कमाण्डर बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन मे खनिज माफियाओं पर लगातार हो रही कारवाई के क्रम मे कौशाम्बी पुलिस की एक और कारवाई. थाना सराय अकिल अंतर्गत कटैया घाट में यमुना नदी के पास पानी के अंदर पोकलैंड लगाकर अवैध बालू खनन की सूचना प्राप्त होने पर अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के नेतृत्व में टास्क फोर्स द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर कटैया घाट से अवैध खनन में संलिप्त चार पोकलैंड और एक डंपर को सीज किया गया एवं थाना सराय अकिल में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग करें और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट अवश्य लगाएं
Next post ट्रेन में चली गोली,RPF जवान की मौत, यात्रियों में मची भगदड़