रिसेप्शन के दुसरे दिन दुल्हन को छोड़कर गायब हुआ पति, पुलिस कर रही मामले की जांच

मुजफ्फरपुर;बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक शादी के अगले दिन ही अपनी पत्नी को छोड़कर गायब हो गया। परिजनों को जब उसके गायन होने का पता लगा तो उन्होंने तलाश शुरू की। काफी प्रयासों के बाद भी जब युवक नहीं मिला तब पुलिस में शिकायत दर्ज कराइ गई। हालांकि इसके बाद भी युवक का कुछ पता नहीं लग पाया है।

वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र सहवाजपुर में आदित्य कुमार नाम के युवक की शादी रविवार को धूमधाम के साथ हुई थी। दूल्हे और दुल्हन के परिजन शादी से खुश थे। शादी के दूसरे दिन दुल्हन को लेकर आदित्य वापस अपने घर भी आ गया। बुधवार को रिसेप्शन का आयोजन किया गया था।

बाजार जाने की बात कहकर गया था युवक

आदित्य के परिजनों का कहना है कि मंगलवार की शाम आदित्य अपनी पत्नी को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला और इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने आदित्य की काफी खोज की। उसके मोबाइल पर परिजन लगातार फोन करते रहे, लेकिन, उसका फोन स्वीच्ड ऑफ आ रहा था। परिजनों ने बताया कि आदित्य का किसी से कोई विवाद नहीं था।

पुलिस कर रही मामले की जांच

किसी बड़ी घटना से आशंकित परिजनों ने बुधवार को इसकी शिकायत अहियापुर थाने में की। अहियापुर के थाना प्रभारी  ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी थाने में दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मोबाइल लगातार ऑफ आ रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post महतारी वंदन योजना के आवेदन के लिए उमड़ी भीड़, दिखा महिलाओं में उत्साह
Next post अब 24X7 यू.पी. 112 की आपातकालीन सेवाएं जल में भी उपलब्ध