बिखर रहा है इंडिया गठबंधन,ममता में साधा निशाना, कहा चालीस सीट भी नहीं जीत पाएगी कांग्रेस

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र से विभिन्न सामाजिक कल्वाण योजनाओं के लिए राज्य के ‘बकाए के भुगतान’ की मांग को लेकर शुक्रवार को कोलकाता में धरना प्रदर्शन शुरू किया। वहीं, उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, मुझे संदेह है कि कांग्रेस 300 सीटों में से 40 सीटें जीतेगी। बनर्जी ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की भी आलोचना की, जो राज्य के छह जिलों से होकर गुजरी। उन्होंने इसकी तुलना राज्य में आए प्रवासी पक्षियों के लिए महज फोटो खींचने के अवसर से की।

इससे पहले, बनर्जी ने अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के साथ शहर के मध्य स्थित ‘मैदान’ इलाके में बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन शुरू किया। मुख्यमंत्री का दावा है कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के पास विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए राज्य का हजारों करोड़ रुपए बकाया है। उन्होंने अआंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद धरना प्रदर्शन शुरू किया।

कांग्रेस को चुनौती दी

ममता बनर्जी ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को हराने की चुनौती भी दी है। बनर्जी ने कहा कि अगर आप में हिम्मत है तो यूपी में बनारस, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा को हराएं। उन्होंने कहा, मैंने प्रस्ताव दिया कि कांग्रेस 300 सीट पर चुनाव लड़े (देश भर में जहां भाजपा मुख्य विपक्ष है), लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान देने से इनकार कर दिया। अब, वे मुसलिम मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए राज्य में आए हैं। उन्होंने कट्टर प्रतिद्वंद्वी माकपा के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया। ममता ने दावा किया कि इसने राज्य में अपने शासन के दौरान विपक्षी कार्यकर्ताओं की हत्याएं की। सीपीएम और कांग्रेस दोनों इंडिया समूह के सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जनसम्पर्क संचालनालय में न्यूज पोर्टल के इम्पैनलमेंट की प्रक्रिया शुरू…
Next post ट्रक ड्राइवरों के लिए नेशनल हाईवे पर आराम के लिए बनेंगे सुविधाओं से लैस भवन