धीरेंद्र शास्त्री को HC ने दी झारखंड में दरबार लगाने की इजाजत

झारखण्ड :- पलामू के रजवाडीह में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री( बागेश्वर धाम) के कथा आयोजन की हाईकोर्ट से सशर्त अनुमति मिली है। हाईकोर्ट ने कहा कि धार्मिक आयोजन और कथा को रोका नहीं जा सकता है। सरकार सुगमता से आयोजन के लिए कुछ शर्त लगा सकती है। इसके साथ ही अदालत ने यह याचिका निष्पादित कर दी। पलामू डीसी ने कथा के आयोजन की अनुमति नहीं दी थी। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। कथा का आयोजन 10 से 15 फरवरी तक होना है।

पलामू के डीसी शशि रंजन ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि जहां आयोजन प्रस्तावित है वह नदी तट है और इससे इको सिस्टम प्रभावित होगा। इसके बाद आयोजकों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post इमाम उमर अहमद ने फतवा जारी होने पर कहा- मुझसे नफरत करने वाले पाकिस्तान जाएं,
Next post पीढियां बदल गई लेकिन भाजपा का संकल्प नहीं बदला; विजय शर्मा