मर्डर के आरोपी ने रोक दी रेल;  हत्या कर भागते हुए चढ़ गया ऐसी जगह कि हो गया तमाशा

मर्डर के आरोपी ने रोक दी रेल; हत्या कर भागते हुए चढ़ गया ऐसी जगह कि हो गया तमाशा

मर्डर का एक आरोपी रेलवे पुल पर चढ़कर घंटों तमाशा किया। उसे उतारने के लिए स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस को घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान दरभंगा-समस्तीपुर रूट की सारी ट्रेनें बाधित रहीं। दरभंगा में हत्या के एक आरोपी की वजह से कई घंटों तक दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड बाधित रहा। वजह यह थी कि आरोपी रेलवे पुल पर चढ़ गया, जिस वजह से इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस की मदद से उसे कई घंटों के बाद पुल पर से उतारा जा सका। आरोपी की पहचान एपीएम थाना क्षेत्र के अकराहा उतरी टोला का निवासी महादेव सहनी के रूप ,एम की गई है।   Bihar News : Murder accused stopped the train; ran away after attacking with a sharp weapon.bihar police.

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि एपीएम थाना क्षेत्र के सिरनिया गांव में एक युवक ने गांव के दो युवकों पर उस समय तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया, जब वह दोनों युवक एक दूकान पर अपना मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए खड़े थे। चाक़ू लगते ही मो आशिफ (40) की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक नुजा महतो गम्भीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया। चाक़ू मारने के बाद आरोपी महादेव साहनी वहां से फरार हो गया और रेलवे पुल संख्या 17 के गार्टर के ऊपर चढ़ गया।हत्या के बाद स्थानीय लोग भड़क गये और घटना के विरोध में हायाघाट – अकराहा घाट सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। घटना की सूचना मिलने पर एपीएम थाना की पुलिस के साथ सदर डीएसपी अमित कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर सड़क जाम को खुलवाया। वहां से निकलकर सदर डीएसपी अमित कुमार फिर रेलवे पुल के पास पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भिलाई हाईवा कार में हुई आमने-सामने की टक्कर, तीन लोगों की मौके पर मौत
Next post चीन में फ़ैल रहा रहस्यमयी वायरस क्या फिर आएगी महामारी ?