PM Modi ने बताई ‘4 सबसे बड़ी जातियां’

PM Modi ने बताई ‘4 सबसे बड़ी जातियां’

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है- गरीब। रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की कार्यक्रम के दौरान पीएम ने जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने और प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र का कार्यक्रम लॉन्च किया। इसके बाद पीएम मोदी ने लाभार्थियों को संबोधित भी किया।

PM Modi ने बताई ‘4 सबसे बड़ी जातियां’, विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से कही ये बातें
भाजपा के आधिकारिक एक्स हैंडल के अनुसार, पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है- गरीब। मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है- युवा। मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है- महिलाएं। मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है- किसान। इन चार जातियों का उत्थान ही भारत को विकसित बनाएगा भाजपा के आधिकारिक एक्स हैंडल के अनुसार, पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, अच्छी दवाई और सस्ती दवाई, ये बहुत बड़ी सेवा है। जितने लोग मुझे सुन रहे हैं, उनसे मेरा आग्रह ​है कि जन औषधि केंद्र के बारे में लोगों को बताइए। दवाइयों पर जो खर्च पहले 12-13 हजार का होता था, वह जन औषधि केंद्र की वजह से सिर्फ 2-3 हजार हो रहा है यानी 10 हजार रुपये आपकी जेब में बच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 1 साल से मां के शव के साथ रह रही थीं दो बहनें हुआ हैरान करने वाला खुलासा
Next post भिलाई हाईवा कार में हुई आमने-सामने की टक्कर, तीन लोगों की मौके पर मौत