कलयुगी बेटे की परोसने पर की मां की हत्या

कलयुगी बेटे की परोसने पर की मां की हत्या

पुलिस ने बताया कि आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या)के तहत सोमवार को मामला दर्ज किया गया है. महाराष्ट्र: कलयुगी बेटे की करतूत,  स्वादिष्ट खाना न परोसने पर की मां की हत्या, केस दर्ज

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के एक कलयुगी बेटे  ने स्वादिष्ट खाना न परोसने को लेकर अपनी 55 वर्षीय मां से झगड़ा होने के बाद उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. ठाणे ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि यह घटना मुरबाद तालुका के वेलु गांव में रविवार शाम को हुई. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी मां की गर्दन पर दरांती से कथित तौर पर हमला किया, जिसके कारण महिला की मौत हो गई.इस घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 19 Nov to 25 nov E-paper 2023
Next post