एम्स की नर्सिंग अधिकारी ने तालाब में कूदकर दी जान,

एम्स की नर्सिंग अधिकारी ने तालाब में कूदकर दी जान,

राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की नर्सिंग अधिकारी 28 वर्षीय दीक्षा चौहान की लाश तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव तालाब से मिली है। Raipur Crime: एम्स की नर्सिंग अधिकारी ने तालाब में कूदकर दी जान, उत्तराखंड की रहने वाली थीं मृतका

रविवार को तेलीबांधा तालाब के आसपास मार्निंग वाक के लिए निकले लोगों ने सुबह सात बजे तालाब में शव देखकर पुलिस को सूचित किया। पेट्रोलिंग टीम ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। पंकज चौहान नामक युवक ने शव की शिनाख्त दीक्षा चौहान पिता बच्ची सिंह चौहान के रूप में की। दीक्षा मूलत: लेन नंबर-1, अपर वर्दीश कालोनी, धर्मपुर, पो .नेहरू ग्राम, देहरादून, उत्तराखंड की रहने वाली थीं। तेलीबांधा थाना प्रभारी फैजूल शाह ने बताया कि अब तक की जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। वे पिछले कुछ माह से पीठ दर्द से काफी परेशान थीं। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से महिला नर्सिंग अधिकारी ने तालाब में कूदकर जान दे दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बस अब 4 मीटर दूर मजदूर, सुरंग के बाहर बढ़ गई
Next post बुर्का में रैंप वॉक, छात्राओं की कैटवॉक पर मचा बवाल