केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद प्याज की कीमत में हुई गिरावट

केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली की मंडियों में प्याज की कीमतें  घटने लगी हैं. बुधवार को दिल्ली की ओखला मंडी में प्याज की खुदरा कीमत करीब 25 प्रतिशत कम होकर 56 से 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गईं. महाराष्ट्र के बाजारों में भी प्याज की कीमतें घटने लगी हैं.

हालांकि देश के कई राज्यों जैसे राजस्थान और मध्य प्रदेश में प्याज की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. आने वाले दिनों में प्याज का नया स्टॉक मंडियों में पहुंचने से कीमतें घटने की उम्मीद है.

पिछले हफ्ते प्याज की कीमतें काफी बढ़ गई थीं, लेकिन बुधवार राहत की खबर लेकर आया है. प्याज विक्रेता शिवम पिछले कई साल से दिल्ली की ओखला मंडी में प्याज के कारोबार से जुड़े हैं.

लेकिन अच्छी प्याज का रेट घटकर 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है. अगले कुछ दिनों में प्याज का रेट 50 रुपये किलो तक हो जाएगा. पीछे से सप्लाई घट गई थी इसलिए कीमत पिछले हफ्ते बढ़ी थी.”

प्याज सस्ता होने से ग्राहक भी राहत महसूस कर रहे हैं. लाजपत नगर निवासी विजय कहते हैं, “पहले में 3 से 5 किलो प्याज खरीदता था. अब एक किलो खरीद रहा हूं. आज प्याज 60 रुपये किलो के रेट से बिक रहा है, लेकिन फिर भी महंगा है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस सक्रिय, 15 लाख की चादर किया जब्त
Next post पीएम मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर, चुनावी सभा को करेंगे आज संबोधित