महिला ने पति के ऊपर लगया गैंगरेप कर बेचने का आरोप, सब इंस्पेक्टर समेत सात लोगों पर एफआईआर दर्ज

हरियाणा:हरियाणा के पलवल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पति के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंची महिला से पुलिस सब इंस्पेक्टर के दोस्तों ने गैंगरेप किया…हरियाणा के पलवल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पति के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंची महिला से पुलिस सब इंस्पेक्टर के दोस्तों ने गैंगरेप किया. इस घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि एक विवाहित महिला जो अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची थी, वहां तैनात सब इंस्पेक्टर के साथियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.

पीड़िता ने कहा कि आरोपियों ने उसे तीन दिनों तक एक घर में बंधक बनाकर रखा, जहां उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया, बाद में, आरोपियों ने उसे एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया और उसने भी यौन उत्पीड़न किया. इस मामले में रविवार को हसनपुर थाने के सब इंस्पेक्टर समेत सात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गयी है.

अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी का फोन मिलने के बाद महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद उसे बचा लिया गया. पुलिस ने महिला को उसके परिवारवालों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post डबरा पारा चौक पर जाम से बचने यातायात विभाग की अपील, रायपुर जाने इस मार्ग का करें इस्तेमाल
Next post पोस्टिंग घोटाले में दो हजार से ज्यादा शिक्षकों की की पोस्टिंग निरस्त, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश