कांग्रेस समेत 28 राजनीतिक दलों को झटका देने की तैयारी में मोदी सरकार, बन गया प्लान!

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटे कांग्रेस समेत 28 राजनीतिक दलों को नरेन्द्र मोदी सरकार बड़ा झटका देने की तैयारी में है। मिली जानकारी के अनुसार, आगामी 18 से 22 सितंबर तक चलने वाले संसद के विशेष सत्र के दौरान कई शब्दों को हटाने की तैयारी में है, जो गुलामी से जुड़े हैं।

इनमें INDIA शब्द भी है, जिसे बिल लाकर हटाया जा सकता है। इस बाबत संसद के विशेष सत्र में एक बिल लाने की तैयारी है। इसके साथ ही आधिकारिक रूप से INDIA शब्द भारत देश के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

ऐसा हुआ तो 28 दलों से लोकसभा उतरने वाले INDIA गठबंधन को इससे बड़ा झटका लगेगा, क्योंकि लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन (INDIA) बना है।

जानकारों का कहना है कि अगर INDIA शब्द हटाया गया तो हजारों करोड़ रुपये सरकारी संस्थानों के नाम बदलने में खर्च होंगे, क्योंकि देश कई सरकार संगठन हैं, जिनके नाम में INDIA शब्द जुड़ा है, जैसे Team India।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सत्तासीन राष्ट्रीय जनतांत्रिक सरकार भारत के संविधान से ‘इंडिया’ शब्द को हटा सकती है।

यह भी गौर करने वाली बात है कि संसद के 5 दिवसीय विशेष सत्र के दौरान क्या-क्या बिल पेश किए जाएंगे, इसके बारे में खुलासा नहीं हुआ है। बावजूद इसके माना जा रहा है कि INDIA समेत कई अन्य शब्द भारत के संविधान से हटाए जा सकते हैं। इसके लिए बिल लाने पर विचार किया जा रहा है।

यहां पर बता दें कि मानूसन सत्र के दौरान INDIA गठबंधन बनने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस शब्द को गुलामी का प्रतीक बताते हुए कटाक्ष किया था। कई नेताओं ने कहा था कि यह शब्द गुलामी का प्रतीक है।  भाजपा नेताओं ने कहा था कि ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन नेशनल कांग्रेस को अंग्रेजों ने बनाया था, इसलिए इन शब्दों में गुलामी का भान होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अधिवक्ता हितेन्द्र ताम्रकार की संदिग्ध मृत्यु की दण्डाधिकारी जांच होगी
Next post डबरा पारा चौक पर जाम से बचने यातायात विभाग की अपील, रायपुर जाने इस मार्ग का करें इस्तेमाल