राज्य सरकार का बड़ा फ़ैसला.. 500 शराब की दुकानें होंगी बंद,

 चेन्नई। राज्य सरकार ने शराब दुकानों को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है, इस फैसले के तहत सूबे की तक़रीबन 500 शराब की दुकानों को बंद किया जाएगा। ये दुकानें वर्तमान में सरकार के स्वामित्व वाली संस्था द्वारा संचालित हैं। वहीँ आबकारी मंत्री ने इस मामलें में कहा है कि “सरकार ने शराब की बिक्री के जरिए पैसा इकट्ठा करने का कोई लक्ष्य नहीं रखा है।”

तमिलनाडु के आबकारी और मद्यनिषेध मंत्री एस. मुथुसामी ने इसकी जानकारी मीडिया को देते हुए कहा कि “राज्य सरकार 500 शराब की दुकानों को बंद कर देगी। ये दुकानें वर्तमान में सरकार के स्वामित्व वाले तमिलनाडु राज्य विपणन निगम द्वारा संचालित हैं।डीएमके ने अपने चुनावी घोषणापत्र में राज्य में शराब की दुकानों को धीरे-धीरे कम करने का वादा किया था। लेकिन ऐसा नहीं करने के लिए उसे काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची निगम टीम पर हमला, कब्जाधारियों ने जेसीबी पर फेंके ईंट पत्थर
Next post राजस्थान में पहली बार मॉनसून से पहले बनी बाढ़ जैसी स्थिति