मास्क पहनो, कोविड आ रहा है,भारत जोड़ो यात्रा रोकने का बहाना, राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए कोरोना का बहाना बनाया जा रहा है। दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक चिट्ठी लिखकर राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने की अपील की थी। राहुल गांधी ने हरियाणा के नूंह में कहा कि उनकी यात्रा को रोकने की साजिश की जा रही है। राहुल ने कहा कि बीजेपी के लोग इस यात्रा से डर गए हैं। इससे पहले कांग्रेस के कई नेताओं ने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए कोरोना का डर दिखाया जा रहा है।

राहुल गांधी ने नूंह में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा,  नया आइडिया निकाला है। मुझे चिट्ठी लिखी कि कोविड आ रहा है यात्रा बंद करो। भैया मतलब आप देखिए अब यात्रा को रोकने के लिए बहाने बन रहे हैं। मास्क पहनो यात्रा बंद करो कोविड फैल रहा है। सब बहाने हैं। शक्ति हिंदुस्तान की सच्चाई से से ये लोग डर रहे हैं।’

मैं आपको मजेदार बात बताता हूं। यात्रा में अब हम 100 दिन से ज्यादा चले हैं। इसमें हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई हर जाति-धर्म के लोग हैं।’ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने 21 दिसंबर को मेवात के नूंह के रास्ते हरियाणा में एंट्री की थी। हरियाणा में यात्रा दो चरणों में है। 23 दिसंबर को फरीदाबाद होते हुए यात्रा दिल्ली की ओर पहुंचेगी। दिल्ली में यात्रा 24 दिसंबर को प्रवेश करेगी। वहीं हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण 6 जनवरी को शुरू होगा।

कांग्रेस नेता से पूछा गया था कि मांडविया ने राहुल को पत्र लिखकर यात्रा रोकने को कहा है, तो क्या यात्रा कार्यक्रम पर इसका असर पड़ेगा । इस पर खुर्शीद ने कहा, ‘लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर पार्टी और व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है। कांग्रेस की इस यात्रा से सरकार डर गई है इसीलिए तरह-तरह की आदेश और पत्र जारी किए जा रहे हैं। जिन्हें कोविड से डर नहीं लगा वे यात्रा से डर गए। हम किसी पत्र को गम्भीरता से नहीं लेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नौकरी लगाने के नाम पर ठगी के शिकार हुए युवक ने की आत्म हत्या
Next post सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज, नेपाल की जेल से रिहा किया जाएगा