मदरसा शिक्षा परिषद का फैसला, छह घंटे चलेंगे मदरसे, दुआ राष्ट्रगान से होगी शुरुआत

लखनऊ: मदरसा शिक्षा परिषद ने बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, यूपी के मदरसों को लेकर परिषद ने मदरसों की समय सारिणी में बदलाव किया है।  अब यूपी के मदरसे छह घंटे चलेंगे। मदरसे की शुरुआत सुबह 9 बजे दुआ और राष्ट्रगान से होगी। वहीं दोपहर 3 बजे तक शिक्षण कार्य जारी रहेगा।

यूपी सरकार ने मदरसों का सर्वे कराने का निर्णय लिया है। इसकी काफी चर्चा है। इस बीच योगी सरकार ने मदरसा के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करने का भी फैसला लिया है।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मदरसे के कुछ प्रतिभाशाली बच्चे जिन्होंने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इससे अन्य बच्चों में उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ा 4 फीसदी महंगाई भत्ता
Next post विधायक अमानतुल्लाह खान को मिली जमानत