किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर निर्वस्त्र सड़क पर दौड़ाया

भोजपुर क्षेत्र की सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी का सोशल मीडिया पर निर्वस्त्र वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में वह सड़क पर निर्वस्त्र जाती नजर आ रही है। एक महिला ने इस वीडियो को ट्वीट कर मुरादाबाद पुलिस को टैग किया है। पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

दुष्कर्म की घटना एक सितंबर की शाम को हुई थी। क्षेत्र की पंद्रह वर्षीय किशोरी मेला देखने गई थी। भोजपुर के इस्लामनगर निवासी आरोपी नितिन, कपिल, अजय, नौशे अली व इमरान उसे बाइक से अगवा कर ले गए थे।

सैदपुर खद्दर के जंगल में आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। किशोरी की चीखपुकार पर नजदीकी खेतों में काम कर रहे लोग आए तो आरोपी भाग गए थे। किशोरी भी मौके से निर्वस्त्र ही सड़क पर आगे चली गई थी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया था।

सात सितंबर को एसपी के आदेश पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर 15 सितंबर को आरोपी नौशे अली को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को एक महिला ने किशोरी का निर्वस्त्र वायरल वीडियो ट्वीट किया, जिसमें मुरादाबाद पुलिस को भी टैग किया गया।

इसके बाद हरकत आई मुरादाबाद पुलिस ने री-ट्वीट पर बयान जारी किया। एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने बताया कि किशोरी के फूफा की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। पीड़ित और उसके परिवार ने 161 और 164 के बयान में घटना होने से इन्कार किया है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन
Next post MMS Case में खुलासा, कभी मेस में काम करने वाले युवक से पूछताछ