बारिश की खातिर बुजुर्ग को गोबर से नहलाया,पीड़ित ने थाने में दी तहरीर तो आरोपियों ने पीटा

बारिश की खातिर बुजुर्ग को गोबर से नहलाया,पीड़ित ने थाने में दी तहरीर तो आरोपियों ने पीटा

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बारिश की प्रार्थना के लिए इलाके के गोविंदपुर में आयोजित अखंड पाठ के बीच युवकों का टोटका सोमवार रात विवाद की जड़ बन गया। बारिश की चाहत में युवकों ने 75 वर्षीय बुजुर्ग पर गोबर-गंदगी का घोल बनाकर डाल दिया।  इस पर हंगामा हो गया।

बुजुर्ग ने मंगलवार को थाने में इस मामले में तहरीर दी। मंगलवार को देर शाम गांव पहुंचने नाराज आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, गोविंदपुर गांव में बारिश के लिए तरह-तरह के टोटके किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इंद्र देवता को खुश करने के लिए सोमवार रात रामायण पाठ का आयोजन किया गया था। किसी ने युवकों को बता दिया कि अगर गोबर व गंदगी का घोल बनाकर किसी बुजुर्ग को नहला दिया जाए तो बारिश हो सकती है।

बस, इतना कहना था कि युवकों ने गोबर का घोल बनाया और बुजुर्ग जगदीश पांडेय पर उड़ेल दिया। वह ऊपर से लेकर नीचे तक गोबर से सराबोर हो गए। जगदीश के मुताबिक, गंदगी उनके आंख, नाक व मुंह में चली गई, जिससे काफी दिक्कत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पशु तस्करों ने वाहन चेकिंग के दौरान महिला दरोगा को कुचला
Next post तीन दिन बाद मिली डूबी कार, सवार लोगों की अब तक नहीं मिली जानकारी