गौ तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार, चार फरार

नोएडा  थाना फेस-3 पुलिस टीम ने गौ तस्करों के साथ सुबह हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में बदमाशों के चार अन्य साथी मौके से फरार हो गए जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। इनके कब्जे से पुलिस ने एक सेंट्रो कार, 2 तमंचे, एक खोखा कारतूस व दो जिंदा कारतूस सहित विभिन्न प्रकार के नुकीलें व धारधार छुरे (गौकशी में प्रयोग होने वाले) भी बरामद किए हैं। घायल अवस्था में दोनों गौ तस्करों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं इनके अन्य अपराधिक इतिहास की पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ये दोनों ही बड़े शातिर किस्म के गौ तस्कर हैं जो जनपद में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की फिराक में घूम रहे थे। जिसकी पुलिस को सूचना मिली थी। बताया कि थाना फेस-3 पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा किया, लेकिन ये शातिर बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। तभी पुलिस ने पीछा कर जवाबी फायरिंग की जिसमें इन दोनों के पैर में गोली लगी और दोनों बदमाश घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने इन दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आया है कि ये बदमाश अमरोहा से नोएडा तक प्रदेश के कई जिलों में गौकशी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इनके पास से पुलिस ने धारदार हथियार समेत अवैध असलाह और चार पहिया वाहन (सेंट्रो) बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 20 जून के बाद खुलेंगे निजी स्कूल, सरकारी स्कूलों
Next post मनोज राजपूत के 50 एकड़, अवैध प्लॉटिंग पर चला निगम का बुलडोजर