नरेला स्थित तिरपाल फैक्ट्री में लगा आग

दिल्ली  नरेला में शनिवार रात एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। मुताबिक यह आग एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी है। घटना की सूचना के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं।

जहां लगातार आग बुझाने का काम जारी है। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक किसी के भी व्यक्ति के फैक्ट्री के अंदर फंसे होने की सूचना नहीं दी गई है। साथ ही घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात को नौ बजकर दस मिनट पर नरेला औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी।

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो प्लास्टिक के दाने बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगी हुई थी। इस वजह से और गाड़ियां बुला ली गई।

शनिवार रात को करीब 11 बजे तक दमकल विभाग की 23 गाड़ियां मौके पर भेजी जा चुकी हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post माणिक साहा त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री
Next post गेहूं के निर्यात पर रोक की G-7 की आलोचना