आंखों में मिर्ची झोंक , दिनदहाड़े एक करोड़ रुपये लूटे

आंखों में मिर्ची झोंक , दिनदहाड़े एक करोड़ रुपये लूटे

गुरुग्राम में कुछ बदमाशों ने कैश कलेक्शन करने वाली एस एंड आईबी कंपनी के कर्मचारियों की आंख में मिर्ची डालकर एक करोड़ नकदी लूट ली। बताया जा रहा है कि सुबह से कर्मचारियों ने 11 कंपनियों से कैश कलेक्शन किया था।

कलेक्शन के बाद कर्मचारी नकद को सेक्टर-53 एचडीएफसी बैंक में जमा करते हैं। बताया जा रहा है कि जब वारदात हुई उस वक्त कर्मचारी मारुति कंपनी की एजेंसी से पैसा कलेक्ट करने के लिए इको वैन में इंतजार कर रहा था। उसी दौरान कुछ बदमाश आए और वैन कर्मचारियों की आंखों में धूल झोंकी और बंदूक के दम पर एक करोड़ कैश लूट ले गए।

इसी पूरी घटना से शहर में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नगरीय निकायों की संपत्तियां फ्री होल्ड, ब्रांडेड दवाओं पर दिखाए कड़े तेवर,सीएम बघेल
Next post महिला को हिरासत में लेने गई पुलिस टीम पर पथराव