नोटों के बंडल पर सुलाकर बनाया अश्‍लील वीडियो महिला गिरफ्तार

नोटों के बंडल पर सुलाकर बनाया अश्‍लील वीडियो महिला गिरफ्तार

पटना घर में पैसों की बारिश होने के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा देकर किशोरी के साथ दो दिनों तक फरीदाबाद में दुष्कर्म मामले में राजीव नगर थाने की पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान राजीव नगर निवासी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। आरोप है कि उक्त महिला के कहने पर ही किशोरी पूजा-पाठ के लिए बाबा तक पहुंची थी। राजीव नगर थानेदार नीरज कुमार ने बताया कि पीड़‍िता के बयान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपित बाबा सहित अन्य की पहचान की जा रही है। छानबीन के बाद पुलिस की एक टीम फरीदाबाद जाएगी।

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। राजीव नगर की एक दोस्त की परिचित महिला ने उसे बाबा के बारे में बताया था। उसने ही कहा था कि बाबा के पास पूजा करवाने के बाद घर में रुपयों की कमी नहीं होगी। वह और उसके साथ एक अन्य लड़की उसके झांसे में आ गई और फिर ट्रेन से मुगलसराय गई। जहां सात आठ अन्य लोग पहुंच गए। उसे फरीदाबाद बाबा तक ले जाया गया। वहां उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था।

उसके साथ दो दिनों तक दुष्कर्म हुआ। पीड़‍िता ने पुलिस को तीन मोबाइल नंबर दिया है, जिससे आरोपित उससे संपर्क कर रहे थे। पुलिस तीनों नंबर का काल डिटेल निकाल रही है। इसमें एक आरोपित बाबा का नंबर भी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सोमवार से ही उन नंबर का डिटेल पता किया जा रहा है, लेकिन कुछ खास सफलता नहीं मिली है। इसमें एक नंबर फर्जी आईडी पर लिया गया है।

पीड़‍िता की मानें तो फरीदाबाद में जिस बाबा के पास उसे ले जाया गया था वह एक मकान में रह रहा था। घर के अंदर पूजा स्थान बना हुआ था। उसे पूजा के नाम पर वहां बैठाया गया और प्रसाद खिलाया गया। प्रसाद में नशीला पदार्थ मिला गया था। उसके साथ वहां दो दिनों तक दुष्कर्म हुआ। आरोपित ने नोटों का बंडल रख उसका अश्‍लील वीडियो भी बना लिया था। दो दिनों तक आरोपित बाबा के पास रखने के बाद उसे वापस बनारस लाया गया। किसी तरह वह भागकर वापस पटना पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post लापरवाही भ्रष्टाचार के आरोपों पर जिलाधिकारी निलंबित
Next post 37 करोड़ 94 लाख का पेश किया बजट,अध्यक्ष