धामी  सहित आठ मंत्रियों  ने ली शपथ,

धामी सहित आठ मंत्रियों ने ली शपथ,

पुष्कर सिंह धामी  ने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने धामी को उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। धामी के मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। प्रदेश को अपना मुखिया मिलने के साथ ही आज उत्तराखंड की राजनीति में कुछ मिथक टूटे और कई नए अध्याय भी जुड़े ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्याभिषेक में बुधवार को पीएम मोदी सहित कई बड़े दिग्गज शामिल हुए। दोपहर 2.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ, लेकिन इससे पहले मंत्रिमंडल को लेकर असंमजस की स्थिति बनी रही। सुबह सीएम आवास पर बैठक हुई, जिसके बाद मंत्रिमंडल में आठ नामों को जगह मिलने की पुष्टि हुई। वहीं भाजपा ने पूर्व सीएम बीसी खंडूडी की बेटी रितु खंडूरी को स्पीकर बनाने की घोषणा कर उत्तराखंड के राजनैतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा। वह प्रदेश की पहली महिला स्पीकर होंगी। धामी के मंत्रिमंडल में सतपाल महाराज, प्रेम चंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन रामदा और सौरभ बहुगुणा को जगह मिली। आवास पर बैठक खत्म होने के बाद सभी परेड ग्राउंड शपथ समारोह स्थल पर पहुंचे। इससे पहले वीआईपी मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरु हुआ।

इस मेगा इवेंट में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, असम के सीएम हिमंत बिस्वा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल समेत भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे। साथ ही केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह में वीआईपी मेहमानों के साथ बड़ी संख्या में लोग परेड ग्राउंड मैदान में पहुंचे। 2.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचते ही शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। सबसे पहले राज्यपाल ने धामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

इसके बाद सतपाल महाराज ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने सतपाल महाराज को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, चंदन रामदास, रेखा आर्य, गणेश जोशी ने शपथ ली। पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुणा सितारगंज से दूसरी बार विधायक बने हैं। वह एचएन बहुगुणा परिवार की तीसरी पीढ़ी है।

मंत्री बनने के लिए रेखा आर्य आज फिर परंपरागत परिधान में पहुंची थी। वहीं सतपाल महाराज पगड़ी पहनकर आए हैं। शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  पूरी कैबिनेट को सामने बुलाकर सबका अभिवादन किया।

गणेश जोशी ने शपथ के बाद पीएम मोदी को सैल्यूट किया। इसके बाद धन सिंह रावत ने शपथ ली। रावत श्रीनगर से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने दोनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रेम चंद अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली तो संतों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। शपथ ग्रहण संपन्न होेते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लौट गए।

बुलडोजर बाबा के लगे नारे
वहीं शपथ ग्रहण कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही बुलडोजर बाबा के नारे लगते रहे। समारोह के बाद योगी आदित्यानाथ ने यहां संतों से भेंट की। इस दौरान संतों ने उन्हें सम्मानित किया है। सम्मान लेने के साथ ही सीएम योगी ने संतों के साथ बातचीत भी की।  चिदानंद मुनि, आचार्य बालकृष्ण, शंकराचार्य सहित तमाम संत भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद हैं।

लंबे जाम में फंसी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की फ्लीट
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की फ्लीट लंबे जाम में फंस रही। जिस रूट से राजनाथ सिंह निकले उस पर लंबा जाम लगा है। जाम खुलवाने में पुलिस कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक ले सकते हैं। इसमें समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर हाई पावर कमेटी बनाए जाने का फैसला लिया जा सकता है। आज राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है, इसके बाद धामी सचिवालय में पहली कैबिनेट बैठक ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर कमेंट करना पड़ा मंहगा, दलित युवक से मंदिर में रगड़वाई नाक
Next post देश में कोरोना की सारी पाबंदियां खत्म, अब केवल मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग ही जरूरी