पीएम मोदी का सपा पर हमला,लूटपाट, गुंडागर्दी, बलात्कार ही नकली समाजवादियों का असली चेहरा

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग होनी है। इसको लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज यूपी में बहन-बेटियां खुले दिल से कहने लगी हैं, ‘पहले हमें घर से निकलने में लगता था डर, अब भाजपा राज में अपराधी कांपे थर-थर।’ भाजपा सरकार में अपराधी या तो जेल गए या प्रदेश छोड़ गए। कुछ ने जमानत रद्द करा दी और कुछ बाहर आने में कतराने लगे। ये सब योगी जी के कारण हुआ है ये मैं नहीं कहता हूं। ये सब आप लोगों के चलते हुआ। क्योंकि आपने वोट योगी जी और भाजपा को दिया था।

पहले सरकार में थे, उन्हें न तो आप लोगों की आस्था से कोई मतलब था और न ही आपकी जरूरतों से कोई मतलब था। उनका सिर्फ एक एजेंडा था कि यूपी को लूटो। उन्हें सिर्फ सरकार बनाने से मतलब था। इसलिए आज वह योगी जी और भाजपा सरकार को पानी पी-पीकर कोस रहे हैं।

इन लोगों ने यूपी का जो हाल बना दिया था वो नकली समाजवादियों और परिवारवाद का असली चेहरा है। पहले हाईवे पर गाड़ियां रोककर लूटपाट होती थी। बीच सड़क पर गाड़ी रोककर बहन बेटियों के बलात्कार होते थे।

मथुरा और ब्रज की धार्मिक स्थानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश में है। चुनाव देखकर कृष्ण भक्ति का चोला ओढ़ने वाले लोग जब सरकार में थे, तब वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन, नंदगांव जैसे क्षेत्रों को वह भूल ही गए थे। यूपी के नक्शे में ये क्षेत्र हैं, उन्हें पता ही नहीं था। आज भाजपा के लिए जन समर्थन देख अब इन लोगों को सपने में भगवान श्रीकृष्ण की याद आती रहती है। जो सोते रहते हैं, वो सपने देखते हैं। जो जागते हैं वह संकल्प लेते हैं।जन चौपाल में बोलते हुए कहा कि इस बार भी चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा यूपी का विकास ही रहेगा।

पिछले पांच साल में योगी जी की सरकार ने दिखा दिया है कि अगर यूपी का विकास कोई कर सकता है तो वह भाजपा है। भाजपा के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार है। इसलिए पिछले कई महीनों से यूपी के लोग ये ठानकर बैठे हैं कि कमल का बटन फिर दबाना है और भाजपा को जीताना है। उत्तर प्रदेश भारत का दिल है। यूपी भारत की धड़कन है। यूपी ने हमेशा देश को दिशा दिखाई है। आज एक बार फिर यूपी देश को नया रास्ता दिखा रहा है। यूपी के लोगों ने दो टूक कह दिया है कि धन दौलत, बाहुबल, जातिवाद, संप्रदायवाद और परिवारवाद के दम पर भले ही कुछ लोग कितनी ही राजनीति कर लें, लेकिन वह जनता का प्यार नहीं पा सकते। जनता का आशीर्वाद तो उसे ही मिलेगा जो सच्चे मन से यूपी के लोगों की सेवा करेगा।

विधानसभा चुनाव के लिए जनचौपाल संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। बोले- लता दीदी ने दुनिया में भारत की अलग पहचान बनाई। आप दुनिया में कहीं भी जाइए आपको लता दीदी के चाहने वाले बहुत लोग मिलेंगे। आज वह भौतिक रूप से हमारे बीच भले ही न हों, लेकिन अपनी स्वर के जरिए वह हमारे बीच हमेशा रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, लंबे समय से खराब थी तबीयत
Next post नर्सरी से 12वीं तक ऑफलाइन एग्जाम,क्लासेस ऑनलाइन ही लगेंगी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश