‘कंगना के गाल से भी ज्यादा चिकनी सड़कें बनवाऊंगा’,विवादित बयान कांग्रेस विधायक

‘कंगना के गाल से भी ज्यादा चिकनी सड़कें बनवाऊंगा’,विवादित बयान कांग्रेस विधायक

जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने अभिनेत्री कंगना रणौत को लेकर विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि जामताड़ा की सड़कें कंगना रणौत के गालों से भी ज्यादा चिकनी होंगी।

जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में कांग्रेस नेता को यह कहते हुए सुना जाता है कि कंगना के गाल जैसी चिकनी सड़कों का उपयोग आदिवासी समुदाय के बच्चे और राज्य के युवा करेंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसी 14 विश्व स्तरीय सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा है कि, जामताड़ा में ऐसी सड़के बनेंगी जिसमें लोगों को ना धूल फांकनी पड़ेगी और ना ही गड्ढे का सामना करना पड़ेगा। जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी जो कि एक डॉक्टर भी हैं, उनके लिए विवादास्पद टिप्पणी करना कोई नई बात नहीं है।

मास्क लंबे समय तक नहीं लगाया चाहिए।कंगना रणौत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया था जिसमें योगी आदित्यनाथ कहते हुए दिखाई दे रहे थे कि दुनिया का फिल्म सिटी बनेगा सबसे अच्छा फिल्म सिटी बनेगा।

तभी एक बात के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि ”कंगना जी की फिल्म तो जरूर देखूंगा मैं”। कंगना ने इस वीडियो क्लिप को अपनी इंस्टा स्टोरी से शेयर करते हुए लिखा था महाराज जी। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना के पास कई फिल्में हैं।

जिनमें ‘धाकड़’, ‘तेजस’ शामिल है। फिलहाल, कंगना रणौत अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर मुख्य भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शौचालय निर्माण में करोड़ों का घोटाला
Next post योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव, प्रत्याशियों की सूची जारी