गांव में दो पक्षों के बीच,खूब चलीं गोलियां, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

गांव में दो पक्षों के बीच,खूब चलीं गोलियां, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के गांव खिर्वा जलालपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से करीब बीस राउंड फायरिंग होने की बात सामने आई है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भिजवाया। वहीं कई राउंड फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार गांव खिर्वा जलालपुर में वर्ष 2014 में रहीस अब्बास की हत्या हो गई थी। जिसके चलते मुस्तफा व मुनाजिर पक्ष में रंजिश चली आ रही है।

मुस्तफा पक्ष का आरोप है कि रहीस की हत्या के बाद से दूसरे पक्ष की तरफ से समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। जिसके चलते गुरुवार की रात फोन पर किसी ने समझौता करने का दबाव बनाने के लिए धमकी दी।

इसके बाद दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष फायरिंग करते रहे। वहीं गांव में लगातार फायरिंग होने से हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नईम को उपचार के लिए भिजवा दिया। दोनों पक्षों में तनाव देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है। अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं है।

थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कोरोना टीका लगने के चंद घंटे बाद 17 वर्षीय किशोर की मौत
Next post जामुल नगर पालिका में ईश्वर सिंह अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सुनीता चेन्नेवार