चोरी करते पकड़ा गया कपल, शरीर पेंट करके छोड़ दिया

चोरी की कई अजीबोगरीब कहानियां सामने आती रहती हैं। कई बार चोर अपने फनी अंदाज के चलते वायरल हो जाते हैं तो कई बार वे पकड़े जाते हैं।

हाल ही में मेक्सिको से एक मामला सामने आया जिसे सुनकर आसपास के लोग हैरान रह गए। यहां एक इलाके में एक कपल चोरी करते पकड़े गए तो उन्हें पुलिस के हवाले नहीं किया गया बल्कि उनके कपड़े उतरवाए गए और शरीर को पेंट कर दिया गया। इतना ही नहीं उनको खंभे से बांधकर छोड़ दिया गया।

दरअसल, यह घटना मेक्सिको सिटी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां के एक इलाके में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

हाल ही में एक कपल फिर चोरी करते पकड़े गए तो उनके साथ वही सुलूक किया गया। इस बार यहां एक महिला और उसका पुरुष साथी चोरी करते पकड़े गए। जब उन्हें पकड़ लिया गया तो बाद में उन्हें इलाके ही लोगों ने सजा दे दी।

सबसे पहले लोगों ने उन दोनों को खंभे से बांध दिया और कपड़े उतारकर दोनों के चेहरे को डीसी कॉमिक्स के कैरेक्टर जोकर की तरह पेंट कर दिया।

इसके बाद दोनों की सूरत ही बदल गई। हालांकि इस बार इन दोनों को पुलिसवालों ने देखा उन्हें सजा देने के लिए बाजार में एक खंभे से बांध दिया है तो वो हैरान हुए।

आश्चर्य की बात यह है कि दोनों को एक ही खंभे से बांधा गया था और दोनों के ही चेहरे को जोकर की तरह से रंग रखा था।

शख्स के सीने पर पेंट से स्थानीय भाषा में यह भी लिखा गया था कि मैं चोर हूं और यही शब्द महिला के माथे पर भी लिखे हुए थे।
फिलहाल इन दोनों को पुलिस ने वहां से छुड़ा दिया। हालांकि अभी यह नहीं पता चला है कि यह सब किसने किया। पुलिस भी इस मामले को देखकर सोच में पड़ गई कि क्या किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चन्नी सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठेंगे सिद्धू
Next post एक ही मकान पर तीन बार लिया लोन,आरोपी दंपती गिरफ्तार