सलमान खुर्शीद की किताब पर बवाल,बुक पर प्रतिबंध की तैयारी

सलमान खुर्शीद की किताब, सनराइज ओवर अयोध्या (Sunrise Over Ayodhya) पर बवाल अब मुंबई तक पहुंच गया है। यहां पर भाजपा विधायक राम दम की अगुवाई में उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हुआ। भाजपा का कहना कहा कि उद्धव सरकार को उनकी किताब को राज्य में बैन करने के साथ ही उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।

इसके साथ ही कहा गया कि खुर्शीद को हिंदू समाज से मांफी मांगनी चाहिए क्योंकि कांग्रेस नेता अपनी किताब के माध्यम से हिंदू समाज का अपमान कर रहे हैं।

उन्हें हिंदू धर्म के बारे में नहीं पता है। उधर, मध्य  प्रदेश में तो उनकी किताब पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है। बता दें कि इस किताब में हिंदुत्‍व की तुलना आइएसआइएस से की गई है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा,’ मैं मध्य प्रदेश के कानून विशेषज्ञों से राय कराऊंगा और मध्य प्रदेश में इस किताब को बैन कराएंगे।

बता दें कि सलमान खुर्शीद ने अपनी नई किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या : नेशनहुड इन आवर टाइम्स’ में एक पूरा अध्याय देश में हिंदुत्व की बढ़ती विचारधारा के ऊपर लिखा है।

‘द सैफ्रान स्काई’ शीर्षक से लिखे इस अध्याय के पेज 113 पर उन्होंने हिंदुत्व की तुलना बोको हराम और आइएस जैसे आतंकी संगठनों से की है। एक चैनल पर सवालों का जबाव देते हुए उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं की हत्या और पलायन से भी पल्ला झाड़ते हुए कहा कि बाहर हो गए तो हो गए।

हम क्या करें? भाजपा ने खुर्शीद के इन दोनों बयानों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कांग्रेस से सफाई की मांग की है।कांग्रेस के एक और नेता राशिद अल्वी ने कहा कि आजकल कुछ लोग जय श्री राम का नारा लगाकर देश के लोगों को गुमराह करते हैं, ऐसे लोगों से होशियार रहना चाहिए।

आज जो जय श्री राम बोलते हैं, वे बिना नहाएं बोलते हैं। आज भी बहुत लोग जय श्री राम का नारा लगाते हैं, वे सब मुनि नहीं वे निसिचर (राक्षस) हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मंत्रालय का अफसर बन करोड़ों रुपए ठगी, युवती सहित 2 गिरफ्तार
Next post विश्व स्तर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान