भारत बंद के दौरान किसान को दौरा पड़ने से मौत

नई दिल्ली सिंघु बॉर्डर पर जारी आंदोलन में शामिल एक किसान की मृत्‍यु हो गई है। सोमवार को ‘भारत बंद’ के दौरान भगेल राम को दिल का दौरा पड़ा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। सिंघु, रजोकरी, गाजीपुर समेत दिल्ली की कई सीमाओं पर किसान आज रास्ता बंद करके बैठे हैं। दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर पर भारी जाम लगा हुआ है। पुलिस राजधानी की ओर आने वाली हर गाड़ी की तलाशी ले रही है।

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर जबर्दस्त ट्रैफिक जाम है। नैशनल हाइवे-48 पर ट्रैफिक रेंगते हुए चल रहा है। गुरुग्राम ट्रैफिक कंट्रोल रूम ने कहा कि दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर और रजोकरी फ्लाईओवर के पास दिल्ली पुलिस की बैरिकेडिंग की वजह से एक्सप्रेस-वे पर यातायात की गति धीमी है। दिल्ली यातायात पुलिस ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजधानी के साथ राज्य की गाजीपुर सीमा की ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।  ट्वीट किया, “विरोध के कारण यूपी से गाजीपुर की ओर यातायात बंद कर दिया गया है।”

राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक परिवहन चालू है। राजधानी में डीटीसी बसें, दिल्ली मेट्रो, ऑटो रिक्शा और सार्वजनिक और निजी परिवहन के अन्य साधन सुचारू रूप से चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दीक्षा गुप्ता को बधाई,केशरवानी समाज
Next post दाढ़ी बनाने पर लगाई पाबंदी,अफगानिस्तान