1 दिन में एक करोड़ से अधिक लगे टीके, पीएम मोदी-हेल्थवर्कर्स की हो रही वाहवाही

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत के टीकाकरण अभियान ने अब तेज रफ्तार पकड़ ली है। देश अब उस टारगेट के काफी करीब आ चुका है, जिसकी दरकार काफी दिनों से थी। कोरोना के खिलाफ जंग में भारत ने इतिहास रच दिया और एक दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों को टीका देकर बड़ा रिकॉर्ड कायम कर दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में शुक्रवार को कोविड-19 रोधी टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गई जो एक दिन में दी गई खुराक की सर्वाधिक संख्या है। कोविन वेबसाइट के अनुसार, देश में कोविड रोधी टीकों की 62,17,06,882 से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण अभियान से जुड़े लोगों की सराहना की और टीका लगवाने वालों की भी प्रशंसा की। उन्होंने ट्वीट किया, “आज रिकार्ड टीकाकरण हुआ। एक करोड़ का आंकड़ा पार करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जो लोग टीके लगवा रहे हैं और जो इस टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं उन्हें बधाइयां’। यहां जानना जरूरी है कि अब तक देश में कभी भी एक दिन में एक करोड़ वैक्सीन नहीं लगी थी।

‘1 दिन में 1 करोड़ वैक्सीन! यह आंकड़ा नए भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति व अपार क्षमता का प्रतिबिंब है। एक दूरदर्शी व कर्मठ नेतृत्व से कैसे एक देश कोरोना से सफल लड़ाई लड़ते हुए पूरे विश्व में उदाहरण स्थापित कर सकता है…यह नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाले नए भारत ने दुनिया को दिखाया है।’

‘भारत में एक दिन में एक करोड़ वैक्सीन की खुराक देकर एक करिश्माई काम किया गया है। यदि इच्छाशक्ति प्रबल हो तो कोई लक्ष्य असम्भव नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में चल रहा है। इस टीकाकरण अभियान से जुड़े सभी लोगों को बधाई।’

‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में चल रहे विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के अंतर्गत आज देश में एक ही दिन 1 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सिन लगाए गए हैं। कल ही हमने देश की आधी आबादी को कम से कम एक टीका लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की थी। टीका लगवाने वालों और

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुख्यमंत्री बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच खींचतान चरम पर
Next post सरपरस्ती में आतंक का नया गठजोड़ भारत के लिए चुनौती