विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत,मुख्यमंत्री ने जताया दुख

कोरबा में कार और बस की टक्कर में मरवाही विधायक के के ध्रुव के बेटे सहित तीन की मौत हो गई है. विधायक के बेटे की मौत पर सीएम भूपेश बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है.

सीएम ने ट्वीट कर कहा कि मरवाही विधायक डॉ. के के ध्रुव जी के पुत्र ई. प्रवीण कुमार ध्रुव की कार दुर्घटना में मृत्यु की बहुत ही दुखद सूचना प्राप्त हुई है.

वे विद्युत विभाग में इंजीनियर थे. ईश्वर से दिवंगत बेटे की आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ. कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार पेट्रोल पंप के पास देर रात कार और रायल बस की भिड़ंत में मरवाही विधायक केके ध्रुव के पुत्र बांगों

प्रवीण कुमार ध्रुव, जूनियर इंजीनियर कुशल कुमार कंवर और ठेका श्रमिक शंकर सिंह पोर्ते की मौत हो गई. विद्युत विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता प्रवीण कुमार ध्रुव अपने सहयोगी अधिकारी जूनियर इंजीनियर कुशल कुमार कंवर तथा ठेका श्रमिक शंकर सिंह पोर्ते बिंझरा से कार से बांगों वापसी के दौरान कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाख़ार के पास पेट्रोल पंप के समीप अंबिकापुर की ओर से आ रही रायल बस से भिड़ंत हो गई.

भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा एसडीओपी ईश्वर त्रिवेदी, थाना प्रभारी नवीन देवांगन व बांगों पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू कराया. कार बस में जाकर फंस गई थी इस वजह से तीनों शव को गैस कटर के जरिए निकाला गया. इस दर्दनाक घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही मरवाही विधायक के के ध्रुव कटघोरा पहुंच गए हैं और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post यूक्रेन के विमान का अपहरण, ईरान ने बताया ‘फर्जी’ है दावा
Next post केंद्रीय मंत्री नारायण राणे हिरासत में,जमानत याचिका खारिज