एनीकट में बह गए पति-पत्नी व बच्ची

बिलासपुर मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बगबुड़वा के पास आगर नदी स्थित एनीकट को पार करते समय पति-पत्नी व बच्ची तेज बहाव में आकर बह गए। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से महिला का शव निकाल लिया है। वहीं, पति व बच्ची का कुछ पता नहीं चल सका है। उनकी तलाश की जा रही है।

ग्राम बगबुड़वा निवासी उत्तरा मरावी (45) अपनी पत्नी रामेश्वरी मरावी (40) व बेटी अन्न्पूर्णा मरावी (9) को लेकर काम से निकला था। इस बीच तीनों आगर नदी में बने एनीकट को पार कर रहे थे। इस दौरान एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा था। एनीकट को पार करते समय पानी का तेज बहाव था। लिहाजा, उत्तरा उसकी पत्नी व बच्ची के साथ नदी में बह गए।

इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को बाहर निकाल लिया है। वहीं, उत्तरा व उसकी बच्ची की तलाश की जा रही है। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस के साथ ही जिला प्रशासन के अधिाकरी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बृहस्पति सिंह ने डिप्टी कलेक्टर को दी गालियां
Next post शुक्र प्रदोष का व्रत, अपनाएं उपाय दूर होंगे सभी रोग और दोष