कंबोडिया ने भारतीय यात्रियों के लिए हटाया बैन

कंबोडिया की तरफ से भारतीयों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब भारत के लोग कंबोडिया में फिर से यात्रा कर सकते हैं। इस देश की सरकार द्वारा कोरोना के चलते लगे बैन को हटा लिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री मैम बुनेंग(Mam Bunheng) ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उनके देश में कोरोना के मामले में आई कमी को ध्यान में रखते हुए भारत के यात्रियों पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधान मंत्री हुन सेन(Hun Sen) ने प्रतिबंध हटाने को मंजूरी दे दी, शुक्रवार देर रात बुनेंग ने कहा, आज से यह नया प्रभावी होगा।

बता दें कि दक्षिण पूर्व एशियाई देश कंबोडिया ने कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए अप्रैल के अंत में भारत से यात्रा करने वाले सभी भारतीय नागरिकों और विदेशी यात्रियों के कंबोडिया में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था।

20 फरवरी से कंबोडिया कोरोना की तीसरी लहर का सामना कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यहां पर अबतक कुल कोरोना के 80,813 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें 1,526 मौतें हुई हैं। वहीं 74,045 मरीज ठीक हो चुके हैँ।

बता दें कि कुछ दिन पहले यूके ने भारत को अपनी ‘लाल’ सूची से निकालने का एलान किया था। यानी भारत को अब ‘अम्बर’ सूची में रखा गया था। अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए ब्रिटेन के ट्रैफिक लाइट सिस्टम के तहत अम्बर लिस्ट वाले देशों से लौटने का मतलब है घर में 10 दिन के लिए क्वारंटाइन होना।

लाल सूची से भारत को निकालने कम मतलब हुआ कि पूरी तरह से टीकाकरण करवा चुके यात्रियों को अब अनिवार्य 10 दिनों के लिए होटल में क्वारंटीन में नहीं रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सावन के शनिवार को करें शनि की ये उपाय
Next post आवासीय योजना अंतर्गत अपात्र की बेदखली