सीएम बीएस येदियुरप्पा ने किया इस्तीफे की अटकलों को खारिज

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने आज अपनी इस्तीफे की अटकलों  को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वो अभी इस्तीफा नहीं देने जा रहे है। कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा से यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने इस्तीफा दे दिया है? तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल नहीं। उन्होंने कहा कि कल मैं पीएम से मिला, हमने राज्य के विकास पर चर्चा की और मैं अगस्त में फिर से आऊंगा…ऐसी खबरों का कोई मूल्य नहीं है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस्तीफा नहीं दिया है, वो अगस्त में फिर दिल्ली आएंगे। इस्तीफे की खबर बिलकुल गलत है। उन्होंने अपने इस्तीफे की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इनमें सच्चाई नहीं है।

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसके बाद येदियुरप्पा ने कहा कि किसी ने मुझसे मेरा इस्तीफा नहीं मांगा। ऐसी कोई स्थिति नहीं बनी। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन पर कोई चर्चा नहीं हुई।

येदियुरप्पा  चीफ जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे। इस बैठक के बाद उन्होंने कहा कि  कर्नाटक में पार्टी के विकास पर विस्तार से चर्चा की। मेरे बारे में उनकी बहुत अच्छी राय है। मैं राज्य में फिर से सत्ता में आने के लिए पार्टी के लिए काम करूंगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगभग 20 मिनट की मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने उन्होंने प्रधानमंत्री से मेकेदातु बांध परियोजना सहित राज्य के विकास से जुड़ी लंबित परियोजनाओं के जल्द क्रियान्वयन का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से राज्य के कुछ विकास कार्यो को जल्द क्रियान्वित करने का आग्रह किया। वह इस पर सहमत हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सुरेखा सीकरी का निधन
Next post जमीन के मुआवजे की मांग कर रहे किसान को SDM ने मारी लात