शादी में बुलाए एक हजार से ज्यादा मेहमान, दूल्हा-दुल्हन मैरिज हॉल मालिक पर साढ़े नौ लाख जुर्माना

अंबिकापुर इन दिनों जरूर कम आ रहे हैं, लेकिन कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इसके बावजूद लोगों को जब भी मौका मिल रहा है, वे लापरवाह हो जा रहे हैं। नए मामले में भी ऐसा ही कुछ हुआ है। जहां 2 जुलाई को एक शादी में एक हजार से अधिक लोगों की भीड़ पहुंच गई और कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ीं। इसकी शिकायत भी प्रशासन से हुई है।

जिस पर कलेक्टर के निर्देश पर वर-वधु और मैरिज हॉल संचालक पर कुल 9 लाख 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है। इतना ही नहीं प्रशासन ने मैरिज गार्डन को भी सील कर दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई को इस तरह के मामले मेंं पूरे प्रदेश के अंदर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई के रूप में माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक शहर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित चौरसिया मैरिज गार्डन में 2 जुलाई को शादी आयोजित की गई थी। यहां सरोज साहू के बेटे और प्रकाश साहू की बेटी की शादी थी। इसमें भारी भीड़ पहुंच गई थी। इसके बाद इसकी शिकायत प्रशासन को की गई।

जिसमें पता चला कि यहां तो एक हजार से ज्यादा लोग पहुंच गए थे और जमकर कोरोना नियमों को अनदेखी भी की गई है। जिसके बाद प्रशासन ने गार्डन के संचालक विरेन्द्र चौरसिया पर 4 लाख 75 हजार, सरोज साहू पर 2 लाख 37 हजार और प्रकाश साहू पर 2 लाख 37 हजार का जुर्माना लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एडीजी जीपी सिंह के ठिकानों पर छापे,दस्तावेजों की जांच शुरू
Next post शपथ के बाद धामी कैबिनेट की पहली बैठक, रोजगार को लेकर कई फैसले