केस दर्ज कराने वाले कांग्रेस नेताओं को भेजा नोटिस

केस दर्ज कराने वाले कांग्रेस नेताओं को भेजा नोटिस

टूलकिट केस  को लेकर दिल्ली पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है. इसी क्रम में  ट्विटर ऑफिस जाने के बाद  दिल्ली पुलिस की ओर से बीजेपी नेता संबित पात्रा  के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज कराने वाले दो कांग्रेस नेताओं  को नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है.

सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस की ओर से मंगलवार को कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता और राजीव गौड़ा (Rajiv Gowda) को नोटिस भेजा गया है. दोनों नेताओं ने बीजेपी नेता संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने फर्जी टूलकिट शेयर की है.

अब दोनों नेताओं को दिल्ली पुलिस ने जांच में शामिल होकर अपने-अपने बयान दर्ज कराने को कहा है.बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस ने एक टूलकिट बनाकर कोरोना वायरस के नए स्वरूप को ‘भारतीय स्वरूप’ या ‘मोदी स्वरूप’ बताया और देश व प्रधानमंत्री की छवि खराब करने का प्रयास किया. हालांकि, कांग्रेस ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि बीजेपी उसे बदनाम करने के लिए फर्जी ‘टूलकिट’ का सहारा ले रही है.

बता दें कि सरकार ने पहले ट्विटर से ‘मैनिपुलेटिव मीडिया’ टैग को हटाने के लिए कहा था क्योंकि मामला एजेंसी के पास लंबित है. साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया था कि जब इस मुद्दे की जांच चल रही है तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म निर्णय नहीं दे सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post प्रकाश सांखला के निवास पर DRI का छापा
Next post एवन शोरूम, पद्रह सौ रूपए का जुर्माना चर्चा का विषय…..?