गढ़चिरौली में 13 नक्सली मार गिराए

नक्सली वारदात पर लगाम लगाने के लिए फोर्स ने मोर्चा खोल दिया है। नक्सलियों के खात्‍मे के लिए तेजी से अभियान चलाया जा रहा है। गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चल रहा है।  13 नक्सलियों को फोर्स ने मार गिराए। इनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं।  बताया जा रहा है कि ऑपरेशन जारी है।

गढ़चिरौली के एटापल्ली में ऑपरेशन चल रहा है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है। इसकी पुष्टि गढ़चिरौली के डीआइजी संदीप पाटिल ने की है। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मुठभेड़ हुई है।

कोटमी थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में माओवादी ढेर हुए हैं। मारे गए नक्सलियों की बॉडी रिकवर किये जाने की बात अधिकारी बोल रहे हैं। फोर्स का कहना है कि सर्चिंग जारी है। गढ़चिरौली पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल का कहना है कि सी-60 फ़ोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस के मामले आए सामने
Next post राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किसानों के लिए खुला खजाना