18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वालों के टीकाकरण पर रोक

18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण पर राज्य सरकार ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी टीकाकरण के बारे में अंतिम फैसला करेगी। हाईकोर्ट ने अंत्योदय कार्डधारियों को टीका लगाने के मामले को स्वत संज्ञान में लेकर राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि टीकाकरण के नियमों में बदलाव किया जाए।

स्वास्थ्य विभाग में सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किया है कि टीकाकरण करने से हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना होगी। ऐसे में 18 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग वालों के टीकाकरण पर रोक लगा दी जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में 18 वर्षों से ज्यादा आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाने के लिए 75 लाख टीका का ऑर्डर दिया गया है।

30 अप्रैल तक टीका प्रदान करने वाली कंपनियों ने टीका की सप्लाई नहीं की थी। ऐसे में एक मई से शुरू हो रहे महाअभियान में भी देरी हुई थी। हालांकि, एक मई को डेढ़ लाख टीका राज्य को प्राप्त हुआ, जिसके कारण टीका लगाने के लिए अंत्योदय बीपीएल और सामान्य कैटेगरी का फार्मूला तय किया गया था। इसके साथ ही अठ्ठारह साल से अधिक के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए लगाए जाने वाले टीके की रफ्तार में भी तेजी आई थी।अधिकारियों ने बताया कि इस प्लान को तैयार होने में कुछ समय लग सकता है। ऐसे में टीकाकरण को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post महेंद्र कर्मा के बेटे दीपक कर्मा का कोरोना से निधन
Next post बिना अनुज्ञप्ति के मेडिकल स्टोर्स संचालित, तीन से पंद्रह हजार जुर्माना